top of page

नाम “रोशनी क्लिनिक”, काम “स्वार्थ की व्यवस्था का”

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड ।जिला अस्पताल के चरक स्त्री एवं बाल रोग अस्पताल में नाम के लिए केंद्र शासन की योजना अंतर्गत रोशनी क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। इसमें स्वार्थ की व्यवस्था साफ दिखाई दे रही है।चरक अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में बुधवार को मात्र नि:संतान महिलाओं का मूह देखा जा रहा है बाद में संबंधित महिला चिकित्सक से उसके क्लिनिक पर दाम स्वार्थ की व्यवस्था को अंजाम देती है।जरूरत नहीं होने पर भी महिलाओं को आईवीएफ के लिए रैफर कर दोहरी कमीशन प्राप्ति के लिए यह स्वार्थ की इस व्यवस्था को अंजाम दिया जा रहा है।


प्रधानमंत्री की महती योजना में नि:संतान गरीब महिलाओं के लिए रोशनी क्लिनिक की स्थापना देश के प्रत्येक जिलों में की गई ।नि:संतान महिलाओं की चिकित्सकीय जांच कर उनमें कमियों का पता कर उनके प्रकरण मेडिकल कालेज एवं आई वी एफ सेंटरों पर भेजने के लिए चिकित्सकों की एक समिति बनाई गई।एक बार में आई वी एफ की सफलता नहीं होने पर उसी प्रकरण को दुसरी बार भी संबंधित आई वी एफ सेंटर में भेजने का इसमें प्रावधान किया गया है। इस महति योजना को भी धीरे –धीरे स्वार्थ की व्यवस्था को साधन बना लिया गया है।जबकि जांच एवं अन्य प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।खास यह है कि शासन एक ही प्रकरण में दो बार तक आई वी एफ के लिए पैसा अदा करता है जो संबंधित जिला स्तर पर गठित बोर्ड की स्वीकृति की माध्यम से आई वी एफ सेंटर को मिलता है।


क्लिनिक पर आए लाभ पाएं-


रोशनी क्लिनिक से जुडी सभी चिकित्सक शहर में कहीं न कहीं अपना प्रायवेट क्लिनिक चला रही हैं।जिस बुधवार को रोशनी क्लिनिक में जिस डाक्टर की डयूटी होती है वो आने वाली नि:संतान महिलाओं को वैसे ही अपने प्रायवेट क्लिनिक का रास्ता बता देती हैं। इसके बाद 6 माह तक दवाईयों और जांच के कमीशन का लाभ लिया जाता है।इसके उपरांत संबंधित नि:संतान महिला में कमी होने पर उनके प्रकरण बोर्ड के माध्यम से रिपोर्ट को आधार बताते हुए आई वी एफ सेंटर को रैफर किए जाते हैं।इसमें भी संबंधित जांचकर्ता चिकित्सक को संबंधित आई वी एफ सेंटर लाभांवित करता है।


कमी नहीं है तो भी रास्ता -


नि:संतान महिलाओं में रोशनी क्लिनिक की जांच के दौरान कोई कमी नहीं होने पर भी इसी तरह से घोटाले को अंजाम दिया जाता है।उनका पर्याप्त इलाज रोशनी क्लिनिक में न करते हुए उन्हें भी रोशनी अपने प्रायवेट क्लिनिक पर आने के लिए प्रेरित किया जाता है।फिर क्लिनिक पर प्रायवेट पर्चे पर इलाज शुरू होता है। इसी में कई प्रकार की महंगी जांचे भी शामिल हैं। इलाज की दवाईयां स्पेशल होती हैं जो मात्र उसी चिकित्सक के क्लिनिक के पास ही मिलती है।यहां तक की जांच का केंद्र भी उन्ही के क्लिनिक में अंदर या आसपास ही होता है। इस तरह छ: माह के उपचार के बाद संबंधित महिला को आधार,एवं अन्य कमियों को दूर करा कर चिकित्सक अपने घोटाले को अंजाम देकर आई वी एफ सेंटर के लिए रैफर करने के लिए लिख देती हैं । इस तरह कमी नहीं होने पर भी संबंधित प्रकरण में शासन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।वसावड़ा पेट्रोल पंप के पास ऐसे ही डाक्टर का क्लिनिक है जिसमें एक पेथालाजी लेब का भी केंद्र बनाया हुआ है संबंधित चिकित्सक ने अपने प्रायवेट क्लिनिक पर आने वाली ऐसी ही मरीजों को प्रकरण रैफर करने के लिए बोल दिया है।14 जून बुधवार को रोशनी क्लिनिक में उनकी डयूटी लगी है पूर्व से ही उन्होंने अपने ऐसे मरीजों को बोल दिया है कि वे इस दिन रोशनी क्लिनिक में पहुंच जाएं जिससे की उनके प्रकरण रैफर किए जा सकें।


केंद्र की योजना,भारत सरकार के नियमों की धज्जियां-


भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद ने 21 सितंबर 2016 को भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन में अधिसूचना जारी की है। इसमें चिकित्सकों के व्यावसायिक आचरण,शिष्टाचार एवं नैतिकता को स्पष्ट किया गया है। इसके विरूद्ध रोशनी क्लिनिक में बैठने वाली चिकित्सक अस्पताल में तो अपना काम कर ही रही हैं।अपने प्रायवेट क्लिनिक में भी अधिसूचना के विरूद्ध काम को अंजाम दिया जा रहा है।अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि चिकित्सक दवाईयों के जैनरिक नाम स्पष्ट एवं केपिटल लेटर्स में लिखेंगे। इसके विरूद्ध प्रायवेट क्लिनिक पर रोशनी क्लिनिक की सरकारी डाक्टर अपने पर्चे पर महंगी इथिकल दवाईयों के नाम लिखती हैं। ये भी अस्पष्ट होते हैं।प्रत्येक 10 दिन की फीस चेकअप के नाम पर ली जाती है वो अलग।


जन्म दिनांक बदलने की राय भी-


ऐसे प्रायवेट क्लिनिक में आने वाली नि:संतान महिलाओं को प्रायवेट ईलाज के लिए तो बाध्य किया ही जाता है साथ ही उन्हें शासन की योजना का लाभ कैसे लिया जाता है उसके भी तरीके बताए जाते हैं।रोशनी क्लिनिक के कर्मचारी जहां आधार एवं आयुष्मान कार्ड की स्थितियां देख कर संबंधितों को उम्र की स्थिति के साथ स्पष्ट जानकारी देते हैं उसके विरूद्ध चिकित्सक अपने प्रायवेट क्लिनिक पर ऐसे पेशेंट को फीस लेकर यह जानकारी भी उपलब्ध करवाते है कि आधार एवं आयुष्मान कार्ड में उम्र 45 से कम करवा लें जिससे आपका प्रकरण जल्द ही रैफर कर दिया जाएगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page