top of page

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुरलीधर राव

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में आह्वान किया कि यह 75 वर्ष के आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाना चाहिए। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि आज हम एक विशेष उत्सव पर यहां पर उपस्थित हुए हैं और संपूर्ण देश में आने वाली 15 अगस्त यह आजादी के बाद 75 वां वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव संपूर्ण देश में मना रहे हैं आप जानते हैं पूरी दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे युवा आबादी देने वाला कोई देश है तो वह भारत है। ऐसे भारत का हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार को नानाखेड़ा क्षेत्र से देखने को मिला। शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में नानाखेड़ा बस स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात तिरंगा रैली निकाली गई। यहां मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। खास बात यह रही कि इस यात्रा में खुद मुरलीधर राव बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, व निगम अध्यक्ष कलावती यादव, बाइक पर सवार दिखी। तिरंगा यात्रा नानाखेड़ा से शुरू हुई जो कि सिंधी कॉलोनी चौराह, टावर चौक, देवास गेट, मालीपुरा होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से क्षीरसागर पहुंची। यहां यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता व नेता दिखाई दिए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने लोगों से आह्वान किया कि वे 13, 14 व 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, जगदीश अग्रवाल, राजेन्द्र भारती, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, विशाल राजोरिया, नगर अध्यक्ष भाजयुमो अमय शर्मा, जयंत गरुड़, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page