
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | आज उज्जैन भैरवगढ़ जेल परिसर में जेलर साहब ने कदियों से पितरों का तर्पण कराया | कार्यक्रम अच्छा था सभी ओर चर्चा है किन्तु एक और विषय है जिसपर लोग बोलने और लिखने में कतराते हैं | विषय है स्वछता का, रोज लगभग १०० से अधिक संख्या में लोग उज्जैन जिला जेल में अपने परिजनों से मिलने आते हैं | उसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक होते हैं ये लोग आस पास के गांवों से भी आते है | जेल परिसर में एक शोचालय बना हुआ ये लोग उसका इस्तमाल करते हैं | कल जेल परिसर में मीडिया को पितरों के तर्पण कार्यक्रम के कवरेज का आमंत्रण मिला था, तब हमारी टीम ने अंदर का कवरेज करने के बाद बाहर खड़े लोगों के भी हालचाल जाने तब एक छोटे से बच्चे ने हमारे सामने अपनी व्यथा रखी | इस घटना के बाद हमारे संवाददाता का दिल पसीज गया और उन्होंने उस सुलभ शोचालय के कुछ चित्र ले लिए |
केंद्रीय जेल पिछले कुछ समय से विवादों से घिरा हुआ है | यहाँ हर दिन कुछ नई गड़बड़ होती रहती है | जेल प्रशासन उस समस्या को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ जाता है | हाल ही में एक विचाराधीन कैदी की जमकर पिटाई का मामला सुर्खिओं में है | इसके अलावा जेल कर्मचारियों से अभद्र व्यहार की सूचना भी हमें मिलती रहती है | पिछले मंगलवार तो मामला जिला प्रशासन तक पहुँच गया | अधिकारियों ने शिकायत पर सज्ञान लेते हुए मामला पुलिस को जाँच के लिए सौंपा है | अब देखना यह है कि जेल के अधिकारी अपनी गलतियों में सुधार करते हैं या फिर किसी कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में जुट जायेंगे |
स्वच्छता मिशन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन है, मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी इस मिशन से निजी तौर पर जुड़े हैं | इन्दौर देश में स्वच्छता के मामले में अव्वल है, उज्जैन से इन्दौर की दूरी मात्र ६० किलोमीटर है | इसके अलावा उज्जैन में पदस्थ अधिकारी यहाँ आने से पहले इन्दौर के स्वच्छता मिशन से भी जुड़े रहे हैं | उन्हें इस बात के बारे में बहुत अच्छी तरह पता है कि छोटी से गलती से शहर का छवि ख़राब होती है | हमें उम्मीद है हमारे इस लेख से जेल प्रशासन इस ओर ध्यान देगा और कदियों के परिजनों को बेहतर सुविधा देने के अपने इरादों पर खरा उतरेगा | अक्टूबर माह में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उज्जैन दौरा है, वे ७५० करोड़ की लागत से बन रहे महाकाल मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन करने उज्जैन आ रहे हैं | हमें मोदी जी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करना है और उज्जैन को देश में नंबर १ बनाना है |