top of page

शहर में कल जलप्रदाय सुबह की जगह शाम के समय होगा

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | पी एच ई से मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन दक्षिण क्षेत्र की सभी पेय जल टंकियों से जल प्रदाय सायं 5:00 से 6:00 के मध्य किया जाएगा, वहीं उज्जैन उत्तर क्षेत्र में जल प्रदाय शाम 6:30 से 7:30 बजे तक किया जाएगा। आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए पी एच ई ने खेद भी व्यक्त किया है।


दरसल मामला कल अचानक आये आंधी तूफ़ान से जुड़ा है, कल दोपहर 3:50 बजे से आज शाम 4:00 बजे तक ( 24 घंटे से अधिक) पी एच ई को विद्युत प्रवाह नहीं मिल सका | इसी कारणवश गंभीर जल यंत्रालय व इंटेक पर स्थापित मोटर पम्प सेट का संचालन नही हो सका। लगभग 24 से अधिक घंटे विद्युत प्रवाह बंद रहने से उज्जैन शहर के उत्तर व दक्षिण क्षेत्र की जल प्रदाय टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाई हैं।


जिसके कारण दिनांक 30/05/23 मंगलवार को इंदिरा नगर टंकी क्षेत्र, खिलचीपुरा टंकी क्षेत्र, कानीपुरा टंकी क्षेत्र तथा उंडासा टंकी क्षेत्र से जल प्रदाय प्रातः पूर्व समय अनुसार होगा। अन्य क्षेत्रों में जल प्रदाय के समय में परिवर्तन किया गया है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page