
नागदा | विशेष न्यायालय इंदौर के आदेशानुसार उज्जैन कलेक्टर की ओर से नागदा तहसीलदार रेखा सचदेव ने डॉक्टर विनोद लहरी की संपत्तियों पर शासन पक्ष का कब्ज़ा लिया | डॉक्टर दंपत्ति की संपत्तियों में 16 साईं पैलेस चिकित्सालय मार्ग की शारदा गली स्थित बाड़ा, खुला बाड़ा स्थित चिकित्सालय एवं शारदा गली ग्रह क्रमांक 19 शामिल है |
मामला लगभग 10 वर्ष पुराना है, फ़रवरी 2012 में लोकायुक्त की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर डॉक्टर लहरी के घर छापा मारा था | उस दौरान टीम ने डॉक्टर दंपत्ति के घर से नगदी एवं अचल संपत्ति के दस्तावेज़ जप्त किये थे | मामले में सितम्बर 2014 में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था | किन्तु इस मामले में सुनवाई 24 जनवरी 2017 से ही शुरू हो पाई | लहरी दंपत्ति ने 232% अधिक संपत्ति गलत तरीके से कमाई थी |
नागदा तहसील में डॉ विनोद की अन्य संपत्तियां ग्राम गुराडिया, अमलाविद या महतवास और पाडलिया कला में स्थित हैं | इन संपत्तियों का शासन के पक्ष में कब्जा जल्द ही लिया जायेगा। डॉक्टर विनोद लहरी की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुकी है उनकी पत्नी का नाम डॉक्टर विद्या लहरी है | उनके पुत्र डॉक्टर अभिषेक लहरी के नाम पर उज्जैन में कई अचल सम्पतियाँ दर्ज हैं |