top of page

उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष भदौरिया को हटाया गया

Ujjain News : अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का कथित आपत्तिजनक आडियो रविवार को वायरल होने के मामले में उन्हे जांच तक के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पद से हटा दिया है। इसका पत्र प्रदेश कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष राजीवसिंह के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया गया है।पत्र की पुष्टि कांग्रेस की उज्जैन जिला प्रभारी शोभा ओझा ने की है।


रविवार सुबह कांग्रेस की राजनीति में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रवि भदौरिया के कथित आडियो के वायरल हो जाने से आया।आडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि उज्जैन शहर की राजनीति में उठा पटक शुरू हो गई ।वायरल आडियो में कहा गया कि उज्जैन जैसे शहर से अल्पसंख्यक को विधानसभा के लिए कैसे प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।यहां तक की एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता को लेकर भी इसमें आपत्तिजनक शब्द कहे गए है।वायरल आडियो से कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं में आक्रोश की स्थिति बन गई।मामला प्रदेश कांग्रेस के संज्ञान में आने पर दोपहर में ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष भदौरिया को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। अपरांह में अल्पसंख्यक नेताओं ने प्रेस वार्ता कर आडियो को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया का बताते हुए आपत्ति जताई थी। देर शाम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने एक पत्र भदौरिया के नाम जारी करते हुए कहा है कि सोशल मिडिया में चल रहे आडियों के अनुसार आपका आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है आपको कारण बताओ नोटिस दिया गया है इसका जवाब आने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार करेगी।तब तक आपको आपके वर्तमान दायित्व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है। इस पत्र एवं भदौरिया को हटाए जाने की पुष्टि उजजैन जिला प्रभारी कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने करते हुए कहा कि वायरल आडियो को संगठन ने आपत्तिजनक मानते हुए प्राथमिक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की है।मामला प्रदेश कांग्रेस ने जांच में ले लिया है। भदोरिया का जवाब आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page