
16 May 2023
तीनों विभिन्न थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर थे
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | उज्जैन जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने गौरव उर्फ बच्चा पिता हरिसिंह शान्ति नगर थाना नीलगंगा उज्जैन, अर्जुन पिता इंदर राजीव रत्न कॉलोनी थाना नीलगंगा और गोविन्दा पिता जमनालाल कंचनपुरा थाना माधव नगर को राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 की धारा-5(क)(ख) के तहत आगामी एक वर्ष के लिये उज्जैन जिले से जिला बदर किये जाने के आदेश जारी किये हैं।
कलेक्टर के आदेशानुसार तीनों अपराधियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे उज्जैन जिले से चौबीस घंटे के अन्दर बाहर चले जायें और बिना अनुमति के जिला उज्जैन और उससे लगे राजस्व जिले की सीमाओं में प्रवेश न करे। उक्त तीनों व्यक्तियों का यदि कोई प्रकरण न्यायालय में चल रहा है तो वे पेशी दिनांक को न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे, किन्तु इसके पूर्व उन्हें सम्बन्धित थाने को लिखित में सूचित करना होगा।
कलेक्टर ने यह निर्देश पुलिस अधिकारियों की अनुशंसा पर दिये हैं | तीनों आरोपी अपने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी है | इनपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में ढेरों अपराध पंजीबद्ध हैं |