
शुभम ताम्रकार/उज्जैन/मालवा हेराल्ड | वैसे तो हमारे देश में कोई छोटा सा काम भी बिना उद्घाटन के नहीं शुरू होता, किन्तु कभी-कभी ऐसे मामले आपके सामने आ जाते है | हाल ही में उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड से इन्दौर के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई किन्तु जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी आम जनता तक नहीं पहुँचाई | हमारे संवाददाता के अनुसार देवास गेट बस स्टैंड से आम जनता की सुविधा के लिये इन्दौर के लिए सीधी बस हर ५ मिनट में उपलब्ध है |
हम आपको मालवा हेराल्ड के माध्यम से ये बताना चाहेंगे कि शहर में ट्राफिक के दवाब को देखते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास देवास गेट बस अड्डे से इन्दौर उज्जैन सीधी बस सेवा बंद कर दी गई थी | ये बस सेवा नानाखेड़ा बस स्टैंड से उपलब्ध थी जिससे रेलवे स्टेशन पर आये यात्रियों को असुविधा हो रही थी | लेकिन अचानक कुछ दिनों से देवास गेट बस स्टैंड पर इन्दौर जाने वाली बसों की आवाजाही बढ़ गई है | इन्दौर की बस देवास गेट से चलकर रेलवे स्टेशन होती हुई हरिफाटक ओवर ब्रिज से नानाखेड़ा पहुंचती है | आप इस बस को कहीं भी हाथ दिखा कर रोक सकते है |
इस बस सेवा के ख़ास बात यह है कि इन्दौर-उज्जैन का किराया सभी स्टॉप से समान रखा गया है | कोरोना काल में बाहर के यात्रियों के कम संख्या में आने से बस आपरेटरों का ख़ासा नुकसान हुआ था प्रशासन के इस सराहनीय कदम से आम जनता और बाहर से आये यात्रियों में हर्ष का माहोल है, वहीं देवास गेट व्यापरी एसोसिएशन ने भी इस कदम का स्वागत किया है | बस आपरेटरों ने भी अपने कर्मचारी देवास गेट बस स्टैंड पर आम जनता की सेवा के लिये न्युक्त कर दियें हैं |
हमने शहर में बस संचालन व्यस्था से जुड़े आधिकारियों से इस लोकप्रिय प्रयास के सन्दर्भ में मंत्रणा करनी चाही लेकिन ज्यदातर जिम्मेदार इस विषय पर कुछ कहने से बचते रहे | जैसा की आपको विदित है अगले माह माननीय प्रधामंत्री उज्जैन में महाकाल मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन करने आ रहे है, पूरा प्रशासनिक अमला व्यस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में लगा है | खेर कोई बात नहीं सुविधा तो सुविधा है किसी घोषणा की मोहताज़ नहीं | आज नहीं तो कल कोई ना कोई इसे भुना ही लेगा |