top of page

उज्जैन।चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग पर जयसिंहपुरा स्थित होटल सॉलिटेयर में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया था। गुरुवार को प्रशासन और निगम ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटा दिया। निगम की जेसीबी ने होटल परिसर में बनाई गई बाउंड्रीवॉल तोड़ी।
होटल सॉलिटेयर के मालिक ने होटल के पीछे शिप्रा नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण कर लिया था। इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा सीमांकन करने पर इसका खुलासा हुआ। गुरुवार शाम एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग, नगर निगम के भवन अधिकारी हर्ष जैन,भवन निरीक्षक मुकुल मेश्राम मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण हटाया।
ये भी पढ़ें -
bottom of page
