top of page

साइबर ठगों के निशान पर है उज्जैन

उज्जैन | दैनिक मालवा हेराल्ड - एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र के साथ शातिर ठग ने 45 हजार की ठगी कर ली। शातिर ठग वाट्सएप पर जॉब कार्ड भी भेजा उसके बाद मोबाइल बंदकर लिया। छतरपुर का रहने वाला विपिन पिता गंगादीन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ ही अपना खर्च चलाने के लिये पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहा था। 2 दिन पहले उसके मोबाइल पर एयरटेल कम्पनी के नाम से कॉल आया और बताया कि पार्ट टाइम काम कर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। छात्र बातों में फंस गया। कॉल करने वाले ने उसे जॉब रजिस्ट्रेशन के नाम पर ढाई हजार रुपये मांगे, साथ में आधार कार्ड देने को कहा। विपिन ने अपने दोस्त से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराया और फोन पे के माध्यम से कॉल करने वाले को पैसे भेज दिये। उसके कुछ देर बाद 16 हजार, 15 हजार, 9 हजार और 2 हजार की डिमांड की गई। बातों में उलझ चुके छात्र ने दोस्त से उधार ट्रांजेक्शन कराकर सामने वाले को फोनपे से ट्रांसफर कर दिये। ठग ने वाट्सएप एयरटेल का आईडी कार्ड बनाकर भी पोस्ट किया। लेकिन पार्ट टाइम जॉब के बारे में कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन छात्र ने कॉल किया तो मोबाइल बंद होना सामने आया। जॉब नहीं मिलने और 45 हजार की धोखाधड़ी होने पर मंगलवार दोपहर विपिन चिमनगंज थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने सायबर एप पर शिकायत अपलोड कर जांच का आश्वसन दिया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page