
महाशिवरात्रि महापर्व 2026 के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केन्द्र, पार्किंग, जूता स्टेण्ड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर ऐंबुलेंस द्वारा स्थित मीटिंग हाल में बैठक आयोजित की गई।
सामान्य श्रद्धालुओं की प्रवेश तथा निर्गम व्यवस्था
श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला के समीप से दर्शन हेतु द्वार निर्धारित किया गया है। आगंतुक श्रद्धालु उक्त द्वार से प्रवेश कर - चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल - शक्ति पथ - त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से - नंदीद्वार - श्री महाकाल महालोक - मानसरोवर भवन - फेसेलिटी सेंटर 01 - टनल - नवीन टनल 01 - गणेश मण्डपम् से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करेंगे, दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप - हरसिद्धि मंदिर चैराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
शीघ्र दर्शन टिकटधारी 250/- एवं पास धारी श्रद्धालुओं की प्रवेश व्यवस्था
1)शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला के समीप से दर्शन हेतु निर्धारित मार्ग के लिए पृथक से बैरिकेटिंग पंक्तिबद्ध प्रवेश कर - चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल - अशोक सेतु से - मानसरोवर भवन - फेसेलिटी सेंटर 01 - टनल - नवीन टनल 01 - गणेश मण्डपम् से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करेंगे, दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप - हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
2)शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालु हरसिद्धि पाल पार्किंग ज़िगजेग में होते हुए - बड़ा गणेश के समीप वाली गली - प्रीपेड बूथ तिराहा - शहनाई ज़िगजेग - द्वार नंबर 01 से मंदिर में प्रवेश कर - फेसेलिटी सेंटर 01 - टनल - नवीन टनल 01 - गणेश मण्डपम् से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करेंगे, दर्शन उपरांत आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के समीप - हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
महाशिवरात्रि पर्व 2026 के उपलक्ष्य पर भस्मार्ती में पंजीयनधारी श्रद्धालुओं के प्रवेश संबंधी व्यवस्था मानसरोवर भवन एवं द्वार नंबर 01 से निर्धारित रहेगी।
पार्किंग सुविधा के लिए
सामान्य श्रद्धालु हेतु कर्कराज पार्किंग,मेघदूत पार्किंग एवं शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालुओं के लिए कार्तिक मेला ग्राउण्ड, राणौजी की छत्री, शगुन गार्डन, महाकाल मण्डपम् पर व्यवस्था की गई।
जूता स्टेण्ड सुविधा के लिए भील समाज धर्मशाला, झालरिया मठ एवं हरसिद्धि पाल पर व्यवस्था की गई।
शीघ्र दर्शन काउण्टर की व्यवस्थाऐं कर्कराज पार्किंग, हरसिद्धि पाल पार्किंग पर की जावेगी।
लड्डू प्रसाद काउण्टरों की व्यवस्थाऐं नृसिंहघाट रोड़ पर एवं हरसिद्धि रोड पर की जावेगी
पेयजल हेतु दर्शन पथ पर प्रत्येक 200 मीटर पर पेयजल व्यवस्था, पी.एच.ई. विभाग द्वारा की जावेगी।
शौचालय की व्यवस्था कर्कराज पार्किंग, भील समाज धर्मशाला, चारधाम पार्किंग पर एवं हरसिद्धि पाल पार्किंग पर की जावेगी।
मेडिकल हेल्पडेस्क एवं पी.ए. सिस्टम की व्यवस्था कर्कराज, भीलसमाज, चारधाम मंदिर पार्किंग, शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसेलिटी सेन्टर, हरसिद्धि चौराहा, नृसिंहघाट तिराहा एवं हरसिद्धि पाल पार्किंग, द्वार नंबर 05 पर की जावेगी।
महापर्व पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए, उन्हें कतारबद्ध दर्शन कराये जाने हेतु सम्पू्र्ण दर्शन पथ पर बेरिकेटिंग की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग (भ/प) के द्वारा की जावेगी।
महाशिवरात्रि पर्व पर निर्बाध एवं निरन्तर विद्युत आपूर्ति की जाने के लिये मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि., उज्जैन द्वारा की जाती हैं।
श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृदर्शन व्यवस्था के कुशल संचालन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनाती की जावेगी।
श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु बसों का संचालन किया जावेगा।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को पाबंद किया जावेगा।
नगर निगम उज्जैन के द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी परिक्षेत्र में पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था, समस्त पार्किंग स्थल, दर्शन पथ, गंगौत्री गार्डन के सम्मुख, हरसिद्धि मंदिर चौराहा, त्रिवेणी संग्रहालय, श्री महाकाल महालोक एवं अन्य स्थानों पर पेयजल व्यवस्था, टैंकरो की रिफिलिंग, पेयजल हेतु पर्याप्त नल कनेक्शन की व्यवस्था, दिनांक 14.02.2026 से दिनांक 16.02.2026 तक मंदिर परिक्षेत्र के चारो ओर चलित शौचालय की व्यवस्था, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र के आस-पास बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट व्यवस्था, मंदिर के आंतरिक परिक्षेत्र की विद्युत सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा हेतु अस्थाई फायर स्टेशन, विद्युत अग्निशमन यंत्र एवं पर्याप्त फायर ब्रिगेड पाबंद करने संबंधी व्यवस्थाऐं की जावेगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था, पैरामेडिकल स्टाफ, औषधी एवं आपातकालीन तैयारियां रखे जाने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा
(1) त्रिवेणी इंटरप्रिटेशन सेंटर के समीप स्थापित वाहन पार्किंग,
(2) कर्कराज महादेव मंदिर के समीप स्थापित वाहन पार्किंग,
(3) चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल,
(4) हरसिद्धि मंदिर चौराहा,
(5) बड़ा गणेश मंदिर के पास,
(6) मानसरोवर भवन,
(7) महाकाल प्लाजा,
(8) फेसेलिटी सेंटर,
(9) श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर,
(10) भस्मार्ती द्वार गेट नम्बर 04,
(11) नीलकण्ठ द्वार,
(12) निर्गम द्वार,
(13) शिखर दर्शन स्थल एवं आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर पर्याप्त चिकित्सक एवं दल के साथ अस्थाई चिकित्सा केन्द्र की व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस व्यवस्था, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त आपातकालीन व्यवस्थाएं एवं पर्याप्त बिस्तर आरक्षित आदि व्यवस्थायऐं की जावेगी।
खोया-पाया केन्द्र एवं पी.ए. सिस्टम के संचालन हेतु भारत स्काउट गाईड सदस्यों को पाबंद करने की व्यवस्था की जावेगी।
रामघाट, नृसिंह घाट, भूखीमाता घाट एवं पैदल पुल पर पर्याप्त संख्या में होमगार्ड तैराको को सुरक्षा उपकरण, लाईफ जैकेट, नाविक एवं मय मोटर बोट पाबंद करने की सम्पूर्ण व्यवस्था की जावेगी।
सम्पूर्ण दर्शन पथ एवं मंदिर परिसर में प्रचलित निर्माण कार्यो को यथा स्थिति में महापर्व के पूर्व पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड प्रबंधन के लिए सम्पूर्ण दर्शन मार्ग एवं मंदिर परिसर आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम द्वारा 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
दर्शन पथ पर श्रद्धालुओं को दिशा निर्देशन, सुविधाऐं एवं व्यवस्थाओं के लिए दिशा सूचक एवं फ्लेक्स होर्डिंग लगाये जावेगें।
दिव्यांगजनो हेतु सभी प्रवेश द्वारों पर व्हील चेयर सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बैठक मे कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, पुलिस उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी.) नवनीत भासिन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अतेंद्र सिंह उज्जैन विकास प्राधिकरण सी.ई ओ. संदीप सोनी, नगर पालिका निगम सी.ई.ओ. अभिलाष मिश्रा, उप प्रशासक एस.एन. सोनी, एडिशनल एस.पी. आलोक शर्मा, एडिशनल एस पी गुरु प्रसाद पाराशर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं मंदिर अधिकारी उपस्थित रहे।