
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | उज्जैन में स्कूल की यूनिफार्म की कीमतों को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है | लाचर अभिभावक इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठा रहें है | एक अभिभावक की माने तो देवास रोड, उज्जैन स्थित स्कूल की ड्रेस फ्रीगंज में १००० रूपये में उपलब्ध है वहीँ दूसरी ओर यही ड्रेस सती गेट से ५०० रुपए में ख़रीदी जा सकती है | एक ही शहर में मात्र ५ किलोमीटर के फ़ासले में मूल्य में १०० प्रतिशत वृद्धि देखी जा सकती है | अभिभावक सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर साहब से गुहार लगा रहे है |
स्कूलों से अभिभावकों को ये बताया जाता है कि आप यूनिफार्म कहाँ से ख़रीद सकते है | किन्तु जब एक ही शहर में भाव में इतना फ़र्क है तो दुकानदार और स्कूलों की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता | उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहते है | देखना की बात यह है कि ये मुद्दा उन की टेबल तक पहुँच पता है या नहीं ?
शासन प्रशासन समय समय पर उचित क़दम उठा कर इस तरह की मुफतखोरी पर लगाम लगा सकता है | हाल ही में कलेक्टर महोदय ने ऑटो संचालकों के प्रति सख्त रवैया अपनाया है, ऐसे में शहर के अभिभावक इस मुद्दे पर भी ठोस कारवाही की मांग उठा लगातार रहे हैं |