
उज्जैन/मालवा हेराल्ड | उज्जैन के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल का एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, वे वे बाबा महाकाल के दरबार में गर्भगृह में अजीब से पोज में नज़र आ रहे हैं | इस फ़ोटो का सोशल मीडिया में जमकर विरोध हो रहा है | कांग्रेस ने इस पर आपत्ति लेते हुए इसे अभद्र एवं अशोभनीय कृत्य बताया | फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा "मुकेश बाबू आप केवल महापौर ही बने हो... ...
राजाधिराज महाकालेश्वर के सामने ऐसे #पसरने की हिम्मत कैसे जुटा ली....?"
फ़ोटो में महापौर जी के पीछे जो पंडित नज़र आ रहे हैं वे पंडित रमण त्रिवेदी हैं | हैरान करने वाली बात तो यह है कि वे महापौर जी को मना तक नहीं कर रहे है | हम आपको मालवा हेराल्ड के माध्यम से ये बताना चाहेंगे कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में किसी भी तरह के फ़ोटो खींचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है | ऐसे में शहर के प्रथम नागरिक का इस तरह से फ़ोटो खिचना मंदिर के छवि को ख़राब करता है |
बारह ज्योतिलिंगों में से एक उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश विदेश से तीर्थयात्री दर्शन के लिये आते हैं | हाल ही में शाही सवारी के बाद लगभग ५० दिनों के बाद श्रधालुओं को बाबा महाकाल के गर्भगृह में निशुल्क दर्शन मिलना प्रारंभ हुए है, इससे श्रधालुओं में हर्ष व्याप्त है | सामान्य दर्शनार्थी लगभग १ से २ घंटे कतार में लगकर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं |