top of page

उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता भोपाल पदस्थ

6 Oct 2022

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में धीमी रफ़्तार का मामला

शुभम ताम्रकार/उज्जैन/मालवा हेराल्ड | उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता को अस्थाई रूप से अगले आदेश तक भोपाल पदस्थ किया गया है | प्रधानमंत्री मोदी की उज्जैन यात्रा के मद्देनजर लापरवाही बरतने के मामले में यह पहली कारवाही है | प्रधानमंत्री मोदी ११ अक्टूबर को उज्जैन आ रहे हैं | मुख्यमंत्री चौहान सभी तैयारियों पर पैनी नज़र बनाये हुए है | कल नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में निगमायुक्त से सख्त सवाल किये थे | सुनहरी घाट पर काम की धीमी रफ़्तार से मंत्री जी असंतुस्ट थे, उन्होंने नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता को मंच पर बुलाया और जवाब देने के लिए कहा | अंशुल गुप्ता ने एक-दो दिन में काम के पूरा होने की बात कही थी |


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ११ अक्टूबर २०२२ को महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं, मुख्यमंत्री चौहान इस कार्यक्रम को भव्य रूप देना चाह रहे है | इस कार्यक्रम में देशभर से अतिथि आने वाले हैं, मुख्यमंत्री स्वयं किसी भी स्थल का औचक निरक्षण कर रहे हैं | ऐसे में लापरवाही के मामले में यह पहली कारवाही है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page