top of page

कर शक्ति अभियान की हुई शुरुआत

उज्जैन । नगर निगम ने सम्पत्तिकर एवं जलकर वूसली की विशेष मुहिम ‘‘कर शक्ति अभियान’’ सोमवार से आरंभ होते ही निगम के अधिकारी, कर्मचारी कर वसूली में जुट गए हैं।


नोडल अधिकारी, अपर आयुक्त आदित्य नागर ने पहले दिन ही अमले का नेतृत्व करते हुए मोर्चा संभाला। आपने समस्त सहायक सम्पत्तिकर अधिकारीयों और नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए अपने-अपने क्षैत्रों में रवाना किया।


निगम द्वारा सभी झोन क्षैत्रों में फ्लेक्स और ई-रिक्शा के माध्यम से माईक प्रचार करते हुए समस्त भवन एवं भूमि स्वामियों से अपना बकाया सम्पत्तिकर एवं जलकर जमा कराने की अपील की जा रही है।


निगम के अधिकारी, कर्मचारी, महापौर मुकेश टटवाल की अनुरोध पाती और बिल लेकर बकायादारों से मिल रहे हैं और उन्हें कर जमा कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।


निगम महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह, राजस्व विभाग प्रभारी सदस्य रजत मेहता एवं पीएचई प्रभारी सदस्य प्रकाश शर्मा ने समस्त भवन एवं भुमि स्वामियों से अपील की है कि वह नगर विकास में निगम को सहयोग प्रदान करते हुए अपना संपत्ति कर एवं जलकर जमा कराएं तथा किसी भी प्रकार की कार्यवाही से बचें।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page