top of page

Ujjain News: ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी धराया

उज्जैनl ट्रेनों में चढ़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी जीआरपी के हत्ते चढ़े है। आरोपी ने दो दिन पहले ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 4 लाख रूपए से अधिक का चोरी का माल बरामद किया है।


दो दिन पहले सोमवार को महाकाल एक्सप्रेस में सफर कर रहे कानपुर निवासी संदीप कुमार का बेग चोरी हो गया था। बेग में लेपटॉप और घडी थी । यात्री की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे तो पता चला कि महाशक्ति नगर निवासी बदमाश केशव ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह अपने साथी विजय तोमर को लेकर बाइक पर सवार होकर स्टेशन पंहुचा और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जीआरपी ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। केशव ने सूरत के रहने वाले शरद चौपडा की इंदौर-कोचिवली एक्सप्रेस से 25 मई को लेपटॉप चोरी करने की वारदात भी कबूली। दोनों से अन्य चोरियों का माल भी बरामद हुआ है।

——————

आरोपी पहले भी कई चोरी में शामिल रहा

——————

टीआई आरबीएस कुशवाह ने बताया कि बदमाश केशव पहले भी कई चोरी की वारदात में शामिल रहा है उसके खिलाफ रतलाम जीआरपी में आईफोन चोरी का केस दर्ज है। उसकी निशानदेही पर 3 लेपटॉप, 1 टेबलेट, 3 मोबाइल, 2 घडी, एक बाइक कुल कीमत 4 लाख 5 हजार का माल बरामद किया गया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page