
उज्जैन। मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने उज्जैन आकर 9 सितंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। अक्षय ने अपने खास दिन की शुरुआत पूरे परिवार सहित महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर की। पूजन के दौरान अक्षय कुमार पूरी तरह भगवा रंग में रंगे नजर आए।
शनिवार की अलसुबह मशहूर फ़िल्म कलाकार अक्षय कुमार अपने 58 वें जन्मदिन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और उन्होंने महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना कर सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन भी किए। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ उनके बेटे आरव, भांजी सिमर और उनकी बहन अलका हीरानंदानी व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी मौजूद थे। सभी ने बाबा महाकाल के निराकार से सरकार स्वरूप के दर्शन किए।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार आज अपने जन्मदिन पर महाकालेश्वर के दरबार में आए थे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर से राष्ट्र कल्याण की कामना की है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त है। तड़के भस्म आरती के दौरान वह भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर खड़े होकर डांस करने लगे। अक्षय कुमार ने गर्भग्रह के बाहर चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन दर्शन किया।
अक्षय कुमार बोले देश की तरक्की हो, महाकालेश्वर से यही मांगा...
पूजा अर्चना करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में अक्षय कुमार ने कहा कि कि भगवान महाकालेश्वर से बड़ी- बड़ी चीज मांगते हैं, इतनी छोटी नहीं। इसीलिए मैंने हमारा देश सदैव आगे बढ़ता रहे, देश की तरक्की हो, बस बाबा महाकाल से यही मांगा। जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' की सफलता के लिए भी भगवान महाकाल से प्रार्थना की। अक्षय ने कहा की जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है की साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाए।
ये भी पढ़ें -
