
उज्जैन। चार दिन बाद एक बार फिर शनिवार सुबह चेन स्नैचरों ने दस्तक दी। सुबह की सैर करने के बाद घर लौटी वृद्धा के गले से बदमाश आदि चेन झपट कर ले गए। एक बदमाश पैदल आया था और बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। वारदात के बाद पुलिस में नाकेबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।
मक्सी रोड एमपीईबी कार्यालय के सामने कालिदास मार्ग पर बनी कला धाम धर्मशाला के समीप रहने वाली 78 वर्षीय चंद्रिका पति श्यामसुंदर अग्रवाल सुबह की सैर करने के बाद घर लौटी थी। वह अंदर पहुंच पाती इस दौरान एक बदमाश सामने से उनके करीब आया और गले से सोने की चेन झपट ली। बदमाश का सामना करने का प्रयास वृद्धा ने किया चैन आधी टूट कर गिर गई बदमाश आदि चैन लेकर भाग और कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ मौके से निकल गया। वृद्धा का शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। सुबह 8:30 के लगभग हुई वारदात का पता चलते ही माधव नगर थाना प्रभारी योगेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वायरलेस सेट पर बदमाशों की धरपकड़ पकड़ के लिए पॉइंट चलाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए जिसमें संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं। पुलिस ने मामले में चेन स्नेचिंग का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
3 दिन पहले नानाखेड़ा में हुई थी वारदात
शनिवार सुबह हुई चेन स्नेचिंग से पहले 22 अगस्त की दोपहर नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की आयकर कॉलोनी में रश्मि पति विशाल यादव के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन तोला बजनी चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय रश्मि अपने बेटे को स्कूल बस स्टॉप पर लेने के लिए जा रही थी। वारदात के बाद पुलिस को बिना नंबर की बाइक पर सवाल बदमाशों के फुटेज मिले थे। जांच पड़ताल के दौरान बदमाशों के इंदौरी होने का पता चला था। नानाखेड़ा की टीम इंदौर पहुंची थी संभावना है कि नानाखेड़ा क्षेत्र में हुई वारदात का खुलासा जल्द हो सकता है पुलिस को बदमाशों का सुराग मिल गया है।
गुजरात पासिंग बाइक की तलाश
23 अगस्त की दोपहर कोठी रोड ज्ञान नगर में रहने वाली 64 वर्षीय अर्चना गुप्ता के साथ भी चेन चोरी का मामला सामने आया था। बर्तन चमकाने के नाम पर अर्चना गुप्ता की दो तोला वजनी चेन बाइक सवार बदमाश ले भागे थे फुटेज के आधार पर देवास की ओर जाते बदमाश गुजरात पासिंग बाइक पर दिखाई दिए हैं जिनकी तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है। 23 अगस्त को ही कोयला फाटक क्षेत्र में निजातपुरा की रहने वाली राम कन्या बाई परमार 72 वर्ष के साथ दो बदमाशों ने कान के टॉप्स और सोने की नथ ठगने की वारदात की थी। बदमाशों की फुटेज मिले हैं उनका भी सूरत तलाशा जा रहा है। चार दिनों में हुई कर वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।