top of page

Ujjain News : श्री महाकाल वन मेले में आयुर्वेद और हर्बल ब्यूटी उत्पादों की धूम

उज्जैन। विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित एवं मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा मैदान में आयोजित श्री महाकाल वन मेला शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग हर्बल और आयुर्वेदिक उत्पादों के स्टॉल पर पहुंच रहे है। मेले में आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स की अच्छी खासी रेंज देखने को मिल रही है। अलग-अलग स्टॉलों पर बालों की समस्याओं और त्वचा संबंधी परेशानियों के समाधान बताकर उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्टॉल संचालकों के अनुसार यहां हर्बल शैंपू, साबुन, फेस पाउडर, तेल सहित कई उत्पाद मौजूद हैं, जो प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए गए हैं। उत्पादों की कीमतें भी विविध हैं।


ree

मेले में आए लोगों ने बताया कि हर्बल उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच एक ही स्थान पर इतनी वैरायटी मिलना उनके लिए सुविधाजनक है। आयोजकों का कहना है कि मेले में आगे भी लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।


स्वदेशी हर्बल उत्पादों ने खींचा ध्यान


श्री महाकाल वन मेले में लगे स्टॉलों पर स्वदेशी हर्बल उत्पादों की खास रेंज लोगों को आकर्षित कर रही है। स्टॉल पर चंदन फेस पाउडर, चंदन ब्यूटी फेस पैक, हर्बल शैंपू, हर्बल हेयर ऑयल, गुलाब जल, चंदन अगरबत्ती, गुलाब चंदन धूप स्टिक और दर्द निवारण तेल जैसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं। स्टॉल संचालकों के अनुसार ये उत्पाद प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तत्वों से तैयार किए गए हैं, जो त्वचा और बालों की समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी बताए जा रहे हैं। मेले में आए खरीदारों का कहना है कि एक ही स्थान पर इतनी वैरायटी में स्वदेशी उत्पाद मिलना उनके लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है।


रायपुर के हर्बल उत्पादों की भी मांग


ree

श्री महाकाल वन मेले में रायपुर के स्टॉल पर भी आयुर्वेदिक और कॉस्मेटिक उत्पादों की अच्छी खासी रेंज देखने को मिल रही है। स्टॉल पर फेस पैक चूर्ण, फेलोवर शैंपू, फेलोवर कंडीशनर, फेलोवर केयर, नीम साबुन, तुलसी चूर्ण, भृंगराज तेल, निर्गुंडी तेल और महाविषगर्भ तेल जैसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं। स्टॉल संचालकों के अनुसार ये उत्पाद प्राकृतिक तत्वों पर आधारित हैं और त्वचा व बालों की देखभाल के लिए उपयोगी बताए जा रहे हैं। मेले में आए लोग हर्बल विकल्पों की ओर खास रुचि दिखा रहे हैं, जिससे स्टॉल पर अच्छी ग्राहक आवाजाही बनी हुई है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page