
वार्ड क्रमांक 53 बसंत विहार स्थित श्री राम मंदिर परिसर में नगर निगम द्वारा निगम अध्यक्ष मद की राशि लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निर्मला करण परमार, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि बसंत विहार स्थित श्री राम मंदिर परिसर में बसंत विहार सांस्कृतिक मंच द्वारा कई धार्मिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाती है, साथ ही यहां पर योग करने आने वाले नागरिकों, बच्चों के लिए खेलने एवं अन्य गतिविधियों के लिए शेड निर्माण की आवश्यकता थी। जिसके क्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा अपने मद से राशि स्वीकृत करते हुए शेड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न किया गया।
इस अवसर पर पंकज मिश्रा, सचिन गौसर, श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा, दिलीप देवड़ा, हितेश नागदेव, तरुण यादव, अमित जायसवाल, राजू परब, विकास पोरवाल, रवि बामने, रिंकू चौधरी, विनोद ललावत, उपायुक्त मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त पवन कुमार फुलफकीर, उपयंत्री एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।