top of page

Ujjain News: 2400 कमरे का बनेगा भक्त निवास

27 Aug 2023

महाकाल मंदिर समिति की बैठक टेंडर को मिली मंजूरी

उज्जैन। महाकाल मंदिर समिति द्वारा 2400 कमरे का भक्त निवास बनाया जाएगा। वहीं इसके अलावा करोड़ों रुपए की लागत से अन्य निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे। भक्त निवास निर्माण कार्य के टेंडर को मंजूरी दे दी गई।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक रविवार को महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम में कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में 2400 कमरे का भक्त निवास और फैसिलिटी सेंटर बनाने सहित अन्य निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में भक्त निवास निर्माण के लिए टेंडर को मंजूरी दी गई। बैठक में महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में नो व्हीकल झोन बनाने की भी स्वीकृति दी गई। बैठक में एसपी सचिन शर्मा, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी, निगम कमिश्नर रोशन सिंह और एडीएम अनुकूल जैन सहित मंदिर समिति सदस्य पं राजेंद्र शर्मा और राम शर्मा मौजूद थे।


भक्त निवास के लिए मंदिर समिति को जमीन आवंटन...


कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि महाकाल लोक तथा भगवान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्त निवास निर्माण के लिए मंदिर समिति को भूमि का आवंटन कर दिया गया है। वहीं आने वाले दिनों में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण होना है। यह दोनों कार्य मुख्यमंत्री के हाथों कराए जाएंगे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page