top of page

Ujjain News: भाजपा नेताओं ने किया एसपी कार्यालय का घेराव

उज्जैन। रविवार को भाजपा के विधायक, महापौर सहित अन्य नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करके कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, कमलनाथ व अन्य लोगों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की।


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक शिकायत पोस्ट की है। जिसमें यह लिखा हुआ है कि भाजपा के पदाधिकारी व अन्य लोगों द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन लेकर ठेकेदारों को ठेके दिलवाने का काम किया जा रहा है। इस पोस्ट के बाद प्रदेश के साथ-साथ शहर और जिले की राजनीति भी गरमा गई। रविवार दोपहर इसके विरोध में भाजपा नेता इकट्ठे हुए और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर जाकर एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया और कांग्रेस नेताओं के आरोपी को निराधार बचाते हुए पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा के विधायक पारस जैन,महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया और पुलिस अधिकारियों से कहा कि झूठी शिकायत व सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने के मामले को लेकर प्रकरण दर्ज करवाने की मांग की इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने भाजपा के नेताओं का ज्ञापन लिया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। तब जाकर भाजपा नेताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव समाप्त किया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page