top of page

Ujjain News : भाजपाईयों ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

उज्जैन। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो नगर द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।


इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक किसी न किसी तरीके से देश को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के द्वारा दिल्ली में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना, न केवल कांग्रेस बल्कि समूचे देश के लिए शर्म की बात है। इस प्रकार के प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को कांग्रेस नहीं पचा पा रही है। यह शर्मनाक प्रदर्शन राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता और नेतृत्व की कमी को दर्शाता है। जिस समय देश सम्मान पा रहा था, तब कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक केवल देश को अपमानित करने में लगे हुए थे। कांग्रेस को इस कृत्य के लिए पूरे राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।


दुनिया जब देश का सम्मान करती है तो कांग्रेसी करते हैं अपमान


इस अवसर पर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट का आयोजन पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है, जिसमें 100 से अधिक देशों, वैश्विक मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ और 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी ने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाया है। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत की नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की झलक मिली है। जहां एक ओर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जब दुनिया भर से सम्मान प्राप्त करता है, तब कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक हर बार देश का अपमान करने के लिए कोई न कोई नया कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस प्रदर्शन और उसके पीछे की घृणित राजनीति के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा, ओम जैन, रवि सोलंकी, जगदीश पांचाल, आनन्दसिंह खींची, कमल बैरवा, मीना जोनवाल, अमय आप्टे, सत्यनारायण खोईवाल, शैलेन्द्र शर्मा, विशाल शर्मा, उमेश सेंगर, कल्याण शिवहरे, दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या, प्रकाश यादव, अनिल शिंदे, शिवेंद्र तिवारी, गब्बर भाटी, सुशील वाडिया, श्रीपाल राजावत, जितेन्द्र कृपलानी, योगेश ठाकुर सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page