
भाजयुमो नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टैलर का उज्जैन आगमन होगा। आगमन के पश्चात वे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरांत वे मिसाबंदी परिवार से सौजन्य मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे वे विक्रम विश्वविद्यालय की SOET शाखा में विद्यार्थियों से बजट पर चर्चा करेंगे तथा युवाओं को सरकार की नीतियों, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टैलर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात स्वागत रैली टावर शहीद पार्क होते हुए भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पहुंचेगी, जहां वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
यह प्रवास युवाओं को बजट की प्राथमिकताओं से अवगत कराने, संगठन को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।