
वार्ड क्रमांक 29 के क्षेत्रीय पार्षद रामेश्वर दुबे के प्रयासों से वार्ड अंतर्गत नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना मद की राशि रुपए लगभग 13 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा क्षेत्रीय पार्षद रामेश्वर दुबे, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 29 अंतर्गत 13 लाख रुपए की लागत से नगर निगम द्वारा मिथिला नगर भैरू महाराज मंदिर से बनारसी धर्मशाला तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण का कार्य किया जाएगा जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर सर्वश्री सुरेश खत्री, कृष्ण यादव अरविंद दुबे, धनराज सोलंकी, ललित परमार, अमित राठौर, राकेश ठाकुर, श्रीमती रेखा पुरोहित एवं क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।