
उज्जैन। 20 करोड़ से अधिक लागत से बने महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र का लोकार्पण अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 सितंबर को करेंगे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा अन्नक्षेत्र होगा। जहां एक लाख लोग भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन की तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित महाकालेश्वर अन्य क्षेत्र के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन उनका दौरा फिलहाल स्थगित होने की खबर है। हालांकि वे वर्चुअली इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रशासन ने लोकार्पण समारोह की तैयारी कर ली है। समारोह में भूतल पर पूजन कार्यक्रम होगा और पहली मंजिल पर भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया अन्नक्षेत्र में मशीनों से ही काम होगा। हाथ से कोई काम नहीं होगा। इंदौर के अग्रवाल ग्रुप ने इसका सारा खर्च वहन किया है। गुरुवार को कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ इसका निरीक्षण भी किया।
गृहमंत्री नहीं आ सके तो मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण
देवास रोड पर नरवर के पास स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित विक्रम उद्योगपुरी में अमूल दूध का प्रदेश का दूसरा बड़ा प्लांट तैयार हो गया है। प्रदेश के गृहमंत्री अमित शाह के हाथों से इसका लोकार्पण कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 20 सितंबर को लोकार्पण की संभावना थी। यह दौरा टल गया है। इस कारण 18 सितंबर को ही इसका भी लोकार्पण कराने का प्रयास किया जा रहा है। अगर गृहमंत्री शाह ने वर्चुअली लोकार्पण करने की हरी झंडी दी तो इस दिन इसकी भी सौगात मिल सकती है।
ये भी पढ़ें -
