top of page

Ujjain News : सीएचएमओ पटेल ने किया आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण

उज्जैन। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत उज्जैन जिले में नियमित टीकाकरण की बेहतर सेवा प्रदायगी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा उज्जैन शहर के हामुखेड़ी क्षेत्र की आंगनवाड़ी केन्द्र कमांक 01 व 02 में आयोजित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ. पटेल ने निर्देश दिये कि टीकाकरण सत्र स्थल पर एम.सी.पी. कार्ड में गर्भवती महिला व शिशुओं को प्रदान की जा रही टीकाकरण सेवाओं सहित समस्त प्रकार की प्रविष्टि‍ पूर्ण दर्ज करने व युविन पोर्टल पर भी प्रविष्टि‍ भी शतप्रतिशत कर सुव्यवस्थित रि‍कार्ड संधारित करें। पूर्व निर्धारित कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर ड्यूलिस्ट अनुसार गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण शतप्रतिशत करें।


ree

गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली का सेवन भी निर्धारित दिशा निर्देशानुसार करवाएं। क्षेत्र की हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उनको प्रसव पूर्व पूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित कर उनको संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित कर संस्थागत प्रसव सम्पादित करवाएं। गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन कर उनको 04 ए.एन.सी. जांचों की सुविधा भी उपलब्ध करवाएं। क्षेत्र की लक्ष्य दम्पतियों को नसबंदी ऑपरेशन करने के लिए प्रेरित करें।


निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल के साथ उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी चरण सिंह मण्डलोई व पब्लिक हेल्थ मैनेजर सांवलिया पाटीदार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page