top of page

Ujjain News: दिल्ली के श्रद्धालुओं द्वारा महाकाल मंदिर को दान की घड़ी गायब

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दान दी एक लाख की चांदी की घड़ी महाकाल मंदिर के जिम्मेदारों द्वारा गायब कर दी गई। वही कट्टे रोज बदलकर रसीद भी फर्जी काट रहे है।



उक्त आरोप कांग्रेस नेता भरत पोरवाल ने लगाते हुए कहा कि दिल्ली की श्रद्धालु निकिता अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल द्वारा 26 अगस्त को चांदी की घड़ी सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल के समक्ष महाकाल मंदिर में भेंट की गई थी जिसका रसीद क्रमांक 14 है। लेकिन वर्तमान में उक्त घड़ी गायब है। ऐसे में महाकाल में हजारों देशभर के भक्त दान करते है महाकाल मंदिर के जिम्मेदार उनके दान में किस प्रकार भ्रष्टाचार करते होंगे। भरत पोरवाल ने मुख्यमंत्री सहित, कलेक्टर एवं समस्त जिम्मेदारों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page