top of page

Ujjain News : युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु कलेक्टर ने ली लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप जिले में स्थापित उद्योग व लघु उद्योगों में जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल भी बनाया गया है। पोर्टल पर युवाओं की प्रोफाइल देखकर जरूरत अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार दिए जा रहे।

ree

इसी तारतम्‍य में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह कलेक्‍टर कार्यालय सभागृह में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधियों से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका लाभ लेकर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया जाए।बैठक में स्‍थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में बताई गई समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के लिए मौके पर जाकर अधिकारियों से निरीक्षण कर निदान करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था के लिए जिला व्यापार उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही एमपीईबी के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में सतत बिजली आपूर्ति के लिए निर्देश भी दिए।


बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एमपीईबी, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बैंक के अधिकारी, उद्योगों के प्रतिनिधि और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page