top of page

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के प्रगतिरत कार्यों का शनिवार दोपहर निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने राजस्व कॉलोनी से भार्गव हार्टकेयर तक 24 मी. चौडाई और 350 मी. लंबाई की सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य तीव्र गति से कर समयावधि में पूर्ण करें। निर्माण के दौरान निर्धारित मापदंड और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी नगर निगम आयुक्त संतोष टैगोर, अपर आयुक्त नगर निगम पवन कुमार सिंह और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
bottom of page