top of page

Ujjain News : कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्‍थ 2028 के लिए बनाई जाने वाले पार्किंग स्‍थलों का किया निरीक्षण

उज्जैन। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को गरोठ फोर लेन मार्ग और आगर मार्ग से सिंहस्‍थ 2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग स्‍थलों का निरीक्षण कर वाहन पार्किंग स्‍थलों पर सुविधापूर्वक वाहन रखने के लिए व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए।


कलेक्‍टर सिंह ने गरोठ फोर लेन मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए ग्राम उंटेसरा में प्रस्‍तावित पार्किंग स्‍थलों का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले वाहनों के आवागमन के लिए फोर लेन मार्ग से पार्किंग स्‍थल तक सर्विस रोड बनाने के साथ ही अंडरपास मार्ग से पार्किंग स्‍थल तक व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिए कि मुख्‍य मार्ग से पार्किंग स्‍थल तक आने वाले वाहनों के लिए आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाए। कलेक्‍टर सिंह ने आगर मार्ग पर 05 नंबर नाके के समीप प्रस्‍तावित वाहन पार्किंग स्‍थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि मुख्‍यमार्ग से पार्किंग स्‍थल तक जाने के लिए सुविधाजनक सड़क बनाई जाए।


निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट, यूडीए सीईओ संदीप सोनी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page