top of page

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह महर्षि सांदीपनी विद्यालय माधवनगर में बोर्ड परीक्षा के आयोजन का निरीक्षण कर छात्रों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने छात्रों के लिए पेयजल ,प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महर्षि सांदीपनी विद्यालय माधवनगर केंद्राध्यक्ष ने जानकारी दी कि उक्त केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में 20 छात्र है। मंगलवार को 10वी कक्षा का बोर्ड पेपर का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र पर छात्रों के लिए पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।बोर्ड परीक्षा का संचालन पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
bottom of page