

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर दो तालाब समीप स्थित आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित बालक महाविद्यालयीन छात्रावास, अनुसूचित विकास विभाग द्वारा संचालित सीनियर बालक छात्रावास,छात्रावास क्रमांक 10 का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान बेंचेस को पेंट करने ,टीवी को नियमित रूप से चालू रखने और सीसीटीवी कैमरों के नियमित संचालन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में पीने के पानी के लिए आरओ , भोजनशाला और छात्रावास में स्वच्छता ,खाने की गुणवत्ता का जायजा लिया और नाश्ता, लंच, डिनर की समय पर उपलब्धता की जानकारी छात्रों से प्राप्त की। छात्रों द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें समय पर भोजन प्राप्त होता है और छात्रावास में नियमित साफ सफाई भी की जाती है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट द्वारा छात्रों से चर्चा कर छात्रों को बोर्ड परीक्षा , करियर संबंधित और इंटरनेट के सदुपयोग पर मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान आदिवासी विकास विभाग की जिला अधिकारी सुश्री निधि जायसवाल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।