top of page

Ujjain News: पीएम आवास योजना का फायदा नहीं मिला तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

उज्जैन। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उनका कहना था कि पीएम आवास योजना में पात्र लोगों को लाभ नहीं दिया जा रहा।


नगर निगम मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नानाखेड़ा क्षेत्र की लोहार पट्टी, रेती घाट और मोती नगर में निवास करने वाले सैकड़ों परिवारों को पात्र होने के बावजूद भी अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। आज इसी के चलते सैकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आगर रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निगम कमिश्नर के नाम संबोधित ज्ञापन निगम उपायुक्त को दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता अजीत सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन में सर्वे कराकर प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता देर तक नारेबाजी करते रहे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page