top of page

भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल पहुँचे बाबा महाकाल की शरण में

20 Mar 2024

माता पिता के साथ किये दर्शन

उज्जैन | भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल आज देश के बारह ज्योतिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे | यहाँ उन्होंने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-दर्शन लाभ लिया | उनके साथ उनके माता पिता ने भी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए |


क्रिकेटर के एल राहुल मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं से बहुत प्रभावित हुए | महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन करने के बाद उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों से चर्चा भी की | यहाँ उन्हें मंदिर में चल रहे विकास कार्यों से भी अवगत कराया गया |


इस वर्ष का आई पी एल सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है, इसी क्रम में क्रिकेट खिलाडियों का उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए आने का सिलसिला लगातार जारी है | श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा देश विदेश से उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आने वाली सभी हस्तियों के दर्शन की व्यवस्था कराई जाती है |


आने वाले दिनों में देश के महान क्रिकेटर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अपने परिवार सहित उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए पधारने की सूचना हमे मंदिर से जुड़े लोगों से मिली |

bottom of page