top of page

उज्जैन | कर्नाटक की राजधानी बैंगलौर से उज्जैन पधारे भरत अमोलिया ने भगवान श्री महाकालेश्वर का दर्शन किया, इसी के साथ उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया | प्रबंध समिति से उन्हें महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी मिली | भरत मंदिर परिसर में हो रहे विकास कार्यों से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए रूपये 01 लाख की नगद राशि दान की|
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान की गई एवं प्रसाद इत्यादि देकर उनका सम्मान किया गया | श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के दान करने का सिलसिला लगातार जारी है | महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों से मिले दान इत्यादि के विषय में जानकारी समय-समय पर मीडिया को उपलब्ध कराई जाती है|
bottom of page