top of page

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को मिली आधुनिक आर.ओ. पेयजल सिस्टम की सौगात

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मायलन लैबोरेटरीज, पीथमपुर की ओर से लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक और उच्च क्षमता वाले आर.ओ. पेयजल सिस्टम श्री महाकालेश्वर मंदिर में गेट नंबर 4 विश्राम धाम के समीप स्‍थापित किया गया। इस अत्याधुनिक संयंत्र का निर्माण मुंबई की 'टेक्नो हायप्योर' कंपनी द्वारा किया गया है जिसकी जल शोधन क्षमता 4,000 लीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को सर्वोपरि रखते हुए, इसमें 5,000 लीटर का विशाल SS 304 श्रेणी का स्टेनलेस स्टील भंडारण टैंक लगाया गया है। विशेषकर गर्मी के दिनों को ध्यान में रखते हुए, इस यंत्र में 1,000 लीटर क्षमता वाले तीन विशेष चिलर भी लगाये गए हैं, जो निरंतर शीतल जल की आपूर्ति करेंगे।


इस गरिमामय अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा नवीन आर.ओ. सिस्टंम का शुभारंभ किया गया एवं इस पुनीत कार्य के लिए मायलन लैबोरेटरीज के प्रतिनिधियों और दानदाताओं का सम्मान किया गया।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page