top of page

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर संभागायुक्त आशीष सिंह ने किया महाकालेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण

महाशिवरात्रि महापर्व 2026 के अवसर पर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह द्वारा आज श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल महालोक के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।


ree

निरीक्षण के दौरान आशीष सिंह ने दर्शन मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग, जूता स्‍टेण्‍ड, पेयजल व्यवस्था, लड्डू प्रसाद, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


साथ ही मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल महालोक में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों को कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे महाशिवरात्रि में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इस अवसर पर कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, पुलिस उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी.) नवनीत भासिन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अतेंद्र सिंह, उज्जैन विकास प्राधिकरण सी.ई.ओ. संदीप सोनी, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, एडिशनल एस.पी. आलोक शर्मा, एडिशनल एस.पी. गुरु प्रसाद पाराशर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं मंदिर अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page