top of page

Ujjain News : महाकाल निशुल्क आरती की सुविधा पहले भी थी, अभी भी है और आगे भी जारी रहेगी - संजय अग्रवाल

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में निशुल्क संध्या आरती व शयन आरती की सुविधा पहले भी थी, अभी भी है और आगे भी जारी रहेगी। अब यह सुविधा भी दी गई है कि श्रद्धालु पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सकें, ताकि उन्हें आरती के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और वे सुगमता से दर्शन-आरती का लाभ ले सकें। यह कदम पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ।


पूरे देश की जनता जानती है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश और विदेश में भ्रम फैलाने का काम करते है वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। कांग्रेस और उनके नेता धर्म के मामलों में भी राजनीति करते हैं और महाकाल मंदिर जैसे पवित्र स्थल को लेकर अनावश्यक जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं। हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी के हताश निराश नेताओं का काम झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का रहा है । झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस के पास न तो कोई रीति है ना नीति है नहीं कार्यक्रम इन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page