top of page

Ujjain News: बारदान कारोबारी के साथ लूट

उज्जैन। मक्सी रोड पर गुरुवार दोपहर लूट की सनसनीखेज वारदात हो गई। बारदान कारोबारी भाई के साथ दो लाख रूपए लेकर जुपिटर से वापस लौट रहा था। रास्ते में बाइक से आए दो बदमाशों में उन्हें धक्का दिया और जुपिटर छीनकर भाग निकले जिसकी डिक्की में रुपए रखे गए थे। वारदात के बाद कारोबारी के घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


चिमनगंज आलू प्याज मंडी में बारदान का कारोबार करने वाला लियाकत खान 62 वर्ष सुबह अपने भाई सलीम निवासी जानसापूरा के साथ रूपों की आवश्यकता होने पर विजयगंज मंडी गया था। जहां कृषि दवा और खाद का कारोबार करने वाले परिचित ओम पाटीदार से 2 लाख रुपए लेकर वापस जुपिटर से उज्जैन लौट रहा था। मक्सी रोड पर श्री सिंथेटिक के आगे अचानक पीछे से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया सड़क किनारे झाड़ियां में दोनों भाई गिर गए तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनकी जुपिटर उठाई और भाग निकले। गिरने से दोनों भाई घायल हो गए थे उन्होंने डायल 100 पर कॉल किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजन श्री सिंथेटिक के समीप पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां लियाकत खान को ज्यादा चोट लगने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। सनसनीखेज तरीके से हुई लूट की जानकारी लगता ही पवासा थाना पुलिस वारदात स्थल पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने शुरू किए गए हैं। थाना प्रभारी करण खोवाल और सीएसपी सुमित अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जहां घायल और उसके भाई से पूछताछ कर वारदात की जानकारी ली गई वहीं एक टीम बदमाशों का सुराग तलाश में लगी हुई थी देर शाम तक बदमाशों की जानकारी सामने नहीं आ पाई थी फुटेज पुलिस को मिले हैं जिसके आधार पर बदमाशों के भागने का रूट ट्रैक किया जा रहा है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page