top of page

भोपाल से उज्जैन आएगा धर्मस्व विभाग का मुख्यालय

3 Mar 2024

क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन में धर्मस्व मंत्री लोधी ने कहा, आगामी सिंहस्थ का आयोजन बड़ा कारण

उज्जैन। धर्मस्व विभाग का भोपाल स्थित मुख्यालय जल्द उज्जैन आ जाएगा। सरकार की ओर से प्रदेश के धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी को इसका प्रस्ताव मिल गया है। उन्होंने इस पर कार्रवाई भी शुरू करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इस विभाग का डायरेक्ट्रेट अब भोपाल से हटाकर सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में शिफ्ट किया जाएगा। सीएम ने इस संबंध में एक नोटशीट विभाग को भेजी है। विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के पास प्रस्ताव भेजा है।


उल्लेखनीय है कि संचालनालय तीर्थ दर्शन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेलों का आयोजन करता है। वर्तमान में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय सतपुड़ा भवन, भोपाल में संचालित होता है। मुख्यालय की शिफ्टिंग के पीछे का कारण उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को बताया जा रहा है। हर 12 वर्ष में उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है। अगस्त सिंहस्थ 2028 में होना है, इसमें धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की बड़ी भूमिका रहेगी। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय उज्जैन में शिफ्ट होने के बाद पूरा स्टाफ वहीं बैठेगा। हालांकि विभाग के प्रमुख सचिव व अन्य स्टाफ भोपाल में ही बैठेगा।


शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही


धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने चर्चा में बताया कि धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग डायरेक्ट्रेट उज्जैन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव मिल चुका है। शिफ्टिंग की कार्रवाई की जा रही है।

bottom of page