
शहर के जानेमाने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बी एस सारस्वत और फिटनेस कन्सल्टेन्ट नीता सारस्वत ने Healthy Bharat with Saraswats नामक यूट्यूब चैनल शुरू किया है। यह चैनल होलिस्टिक हेल्थ और वेलनेस के लिए समर्पित है, जिसमें फिजियोथेरेपी, डाइट और न्यूट्रिशन और योग को मिलाकर आपको एक स्वस्थ, दर्द-मुक्त और संतुलित जीवन जीने में मदद की जाती है। इस चैनल के माध्यम से ओवरऑल फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन के साथ-साथ प्रैक्टिकल डाइट और न्यूट्रिशन सलाह पर एक्सपर्ट गाइडेंस शेयर किये जाते हैं।
चैनल पर उपलब्ध कंटेंट सभी उम्र के लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। चिकित्सा विज्ञान निरंतर उन्नति के पद पर अग्रसर है, जिसकी वजह से अधिकांश बीमारियों का काफी हद तक इलाज संभव है। निश्चित रूप से इसमें इस बात का भी महत्व है कि शीघ्र से शीघ्र रोग की सही पहचान की जाए एवं उसका यथासंभव उपचार किया जाए। आप भी चैनल को सब्सक्राइब करके हेल्थ और वेलनेस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।