top of page

Ujjain News: हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की

उज्जैन। ठेला व्यवसायी द्वारा आत्महत्या मामले को लेकर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों ने खारा कुआं थाने का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मृतक की पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले छत्री चौक क्षेत्र में राखी का ठेला लगाने वाले अब्दालपुरा निवासी राम बॉम्बी नामक ठेला व्यापारी ने नगर निगम कर्मी की ज्यादाती से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से मृतक के परिजन न्याय दिला जाने की मांग को लेकर गुहार लगा रहे थे। जिनके समर्थन में मंगलवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। जिन्होंने खारा कुआं थाने का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने और मृतक की पत्नी को नगर निगम में स्थाई नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इधर घेराव की खबर लगते ही एडीएम अनुकूल जैन और एडिशनल एसपी जयंत राठौर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। सीएसपीओपी मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया जाएगा।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page