
उज्जैन। बाबा महाकाल सवारी में पुलिसकर्मी और पुजारी वह निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में किसान नेता छोटू बना और अन्य लोग पुलिस कंट्रोल रूम में भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं पुलिसवालों ने भी इनका एक अलग ही अंदाज में स्वागत किया है।

सवारी में हुई थी मारपीट ..वीडियो वायरल
पिछले सोमवार को बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में एक पुलिसकर्मी और पंडित तथा निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। नाराज लोग इस पर ठीक ही प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। वहीं आज शाम को किसान नेता छोटू बना दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वही इनके साथ एक दर्जन से अधिक अन्य लोग भी भूख हड़ताल में शामिल हो गए।
एसपी ने कराई आरती और प्रसाद की व्यवस्था...

भूख हड़ताल पर बैठे लोगों द्वारा भजन गाए जा रहे थे। इसे देखते हुए एसपी सचिन शर्मा ने इन लोगों के लिए भगवान की मूर्ति, हार फूल और प्रसाद के अलावा आरती के लिए थाली और दीपक की व्यवस्था कराई और आरती करने का निवेदन किया। लेकिन भूख हड़ताल करने वाले इस पर राजी नहीं हुए तो पुलिसकर्मियों से आरती कराकर प्रसाद बांटा गया।