top of page

Ujjain News: नगर निगम का दरोगा 1500 की रिश्वत लेते धराया

6 Aug 2023

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई

उज्जैन। शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम में पदस्थ दरोगा को 1500 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ सड़क पर गिरफ्तार किया। जिसे बाद में समीप स्थित चिमनगंज थाने ले जाकर कार्यवाही की गई। दरोगा ने सफाईकर्मी से 1500 रूपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त में की थी।



लोकायुक्त डीएसपी सुनील ताला ने बताया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक 4 में सफाई कर्मचारी अजीज पिता सत्तार 45 साल निवासी केलाबाड़ी ने शुक्रवार को लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी, कि वह नगर निगम में अस्थाई सफाई कर्मचारी है, जिसे 8000 रूपये महिना वेतन मिलता है, इसके एवज में 1000 रूपये महिना कमिशन दरोगा कृष्णपाल बोयत मांग रहा है, इसके अलावा उसे परिवार में शादी के लिए नगर निगम ने 50000 रूपये की सहायता प्रदान की थी, उसके भी कमिशन के रूप में 500 रूपये महिने की मांग कर रहा था। लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के अनुसार फरियादी सफाई कर्मचारी अजीज की शिकायत की तस्दीक करने के बाद शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने दरोगा कृष्णपाल बोयत को गायत्री नगर में अजीज से रिश्वत के 1500 रूपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अजीत को दरोगा ने गायत्री नगर में रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया था। इशारा मिलते ही पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को समीप स्थित चिमनगंज थाने ले जाकर यहां कागजी कार्यवाही पूर्ण की गई।


सफाईकर्मियों से ली जाती है बंदी...


नगर निगम से जुड़े सूत्र बताते है कि शहर में प्रत्येक वार्ड में दरोगा नियुक्त है, जिनके अंडर में कई सफाईकर्मी कार्य करते है। सूत्रों की माने तो कई स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी दरोगाओं के कारण परेशान है जो उन्हें कमिशन देने के लिए परेशान करते है। कुछ तो ऐसे है तो केवल कागजों पर काम कर रहे है, जो आसानी से दरोगा को कमिशन देकर हजारों रूपये ले रहे है। जिससे वास्वत में काम करने वाले सफाई कर्मचारी (सफाई मित्र) परेशान हो रहे है। नाम मात्र का वेतन मिलने के बाद भी दारोगाओं द्वारा इस तरह सफाई कर्मियों का शोषण किया जाता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page