top of page

Ujjain News: हमले में पत्रकार घायल

उज्जैन। उज्जैन जिले में हो रहे नशे के कारोबार की खबर बनाने पर पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए एवं जिला अस्पताल में उन्हें इलाज हेतु भर्ती करना पड़ा।


वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि इंदौर रोड पर नशे में लिप्त रहने वाले युवक के खिलाफ तीन दिन पहले की खबर बनाई थी जिससे बौखला कर युवक ने गलत साइड आकर मारपीट की तथा जान से खत्म करने की कोशिश की। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वीरेंद्र शर्मा का शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें पैर तथा सर में चोंट आई है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page