top of page

महाशिवरात्रि पर 1 क्विंटल से ज्यादा भांग छान गए लोग

10 Mar 2024

आम दिनों में 30 से 35 किलो भांग बिकती है रोजाना, महाशिवरात्रि पर खूब बिकी भांग

उज्जैन। मादक पदार्थ की श्रेणी में आने वाली भांग शहर सहित जिले की 11 दुकानों पर शिवरात्रि के अवसर पर खूब बिकी। आम दिनों में इन दुकानों पर औसतन 30 से 35 किलो भांग बिकती है। लेकिन शिवरात्रि पर इसकी 4 से 5 गुना बढ़ मांग गढ़ गई। शिवरात्रि पर उज्जैन में एक ही दिन में करीब डेढ़ क्विंटल भांग लोग छान गए। इस बार जिले में भांग की दुकानों का ठेका 300 करोड़ में गया है।


जिले में भांग की 11 दुकानें है। इनमें सबसे ज्यादा भांग की दुकानें उज्जैन में हैं। उज्जैन शहर क्षेत्र की दुकानों के अलावा अन्य दुकानों पर महाशिवरात्रि पर लोगों ने शिव बूटी का अधिक उपयोग किया। देवास गेट स्थित भांग दुकान के संचालक श्रेयांश यादव ने बताया कि उनकी दुकान पर रोजाना औसतन ढाई से तीन किलो भांग की बिक्री होती है। अन्य त्यौहारों पर तथा सावन महीने में यह खपत बढ़ जाती है, लेकिन महाशिवरात्रि के दिन बिक्री सबसे अधिक हुई और आम दिनों के मुकाबले महाशिवरात्रि पर 4 से 5 गुना भांग की खपत हो गई। इधर आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में उज्जैन सहित कुल 11 भांग की दुकानें है। ऐसे में कल इन दुकानों पर लगभग 125 से 150 क्विंटल भांग एक ही दिन में बिक गई। जबकि आम दिनों में इन दुकानों से जिले में रोजाना 30 से 35 किलो भांग बिकती है। इतना ही नहीं करीब 5 किलो भांग की प्रतिदिन महाकाल मंदिर में खपत होती है।


300 करोड़ में गया नया ठेका


आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष जिले की 11 भांग की दुकानों का ठेका 280 करोड़ रूपये में गया था। इस बार शासन ने 15 प्रतिशत की दर बढ़ाई है। यही कारण है कि इस बार उज्जैन जिले में भांग की दुकानों का ठेकार 300 करोड़ में गया है।


अधिक मात्रा में सेवन खतरनाक

जानकारों के अनुसार भांग का सेवन थोड़ा करने पर औषधि की तरह काम करती है, पाचन क्षमता बढ़ाने के साथ कईं बीमारियों से दूर रखती है। ज्यादा और पहली बार के सेवन से यह बीमार बना सकती है। हर साल सावन के महीने में या फिर महाशिवरात्रि के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां आने के बाद भांग का अधिक मात्रा में सेवन कर लेते है और उनकी तबियत बिगड़ जाती है। पिछले वर्ष भी महाशिवरात्रि पर बाहर से आए एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्य भांग का सेवन करने के बाद बीमार हो गए थे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ठंडाई और अन्य व्यंजन भी बनाए जाते है


भांग दुकान संचालकों के अनुसार भांग का सेवन फलों के रस के साथ, दूध, दहीं, रबड़ी, छाछ के साथ लोग करते हैं। भांग की ठण्डाई सभी भांग घोंटो पर उपलब्ध रहती है। परंतु इसके अलावा लोग भांग का सेवन सेंव, पकोड़ेे, अचार, गुलकंद, भांग की चक्की और पेड़े के रूप में भी करते हैं। इसका अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page