top of page

Ujjain News: श्रावण और श्रावण अधिक माह में महाकाल दरबार में भक्तों का आंकड़ा 02 करोड़ के पार

29 Aug 2023

श्रद्धालुओं के उज्जैन आगमन का सिलसिला लगातार जारी

उज्जैन। सावन मास का अंतिम सोमवार होने पर महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के गर्भ ग्रह के भक्ति रात 2:30 बजे खुलेगा। बाबा दर्शन के लिए रात 12:00 बजे बात ही श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई। मंदिर के है खुलने के बाद बाबा को कोटि तीर्थ कुंड के जल से स्नान कराया गया और भस्म आरती की गई। श्रवण भादो मास में गर्भ ग्रह के पट सोमवार के दिन रात 2:30 बजे खुले जा रहे हैं।


11 अक्टूबर 2022 को महाकाल लोग का लोकार्पण होने के बाद पहली बार 19 वर्षों बाद श्रावण मास के साथ अधिक मास के होने पर धार्मिक नगरी में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आस्था लेकर देश-विदेश से पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की हादसा को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा श्रवण भादो मास के प्रत्येक सोमवार पर बाबा महाकाल के गर्भ ग्रह के पट रात ढाई बजे खोले जा रहे हैं। सोमवार को सावन का आखिरी सोमवार होने पर रात ढाई बजे मंदिर के पट खोले गए उससे पहले ही श्रद्धालु रात 12:00 से बाबा के दर्शन करने और भस्म आरती में शामिल होने के लिए कतर में लग गए थे। मंदिर के पट खुलने के बाद परंपरागत रूप से होने वाली बाबा की सबसे पहले भस्म आरती की गई। अलौकिक रूप से होने वाले बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले ही ऑनलाइन बुकिंग कर दी थी। अनुमति प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं नंदी हाल में प्रवेश दिया गया वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के चलायमान दर्शन की व्यवस्था महाकाल मंदिर समिति द्वारा की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती दर्शन किए। इस दौरान भस्म आरती में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मंदिर पहुंचे थे उनके साथ स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वशिष्ठ भी भस्म आरती में शामिल हुए। जहां बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा था वही सावन का आखिरी सोमवार होने पर शहर के शिवालयों में भी शहर के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी दिखाई दे रही थी।


4 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन


सावन के महीने में शिव आराधना का विशेष महत्व माना गया है जिसके चलते 4 जुलाई से शुरू हुए सावन माह के बाद से ही प्रति सोमवार 5 से 6 लाख श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंच रहे हैं। आम दिनों में डेढ़ से 2 लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी धार्मिक नगरी में दिखाई दे रही है। सावन का आखिरी सोमवार होने पर 4 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर 3:00 तक ढाई लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे उसके बाद बाबा की आठवीं सवारी में परंपरागत मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दिया। सावन महीने में बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने देश भर के अन्य मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। हर दिन महाकाल मंदिर की ओर जाने वाली मार्ग पर पैर रखने की जगह दिखाई नहीं दे रही है। सड़क चालू घंटे कतार में लगकर बाबा की एक झलक पाने के बाद खुद को धन्य समझ रहे हैं।


महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के प्रारंभ 04 जुलाई से 28 अगस्त 2023 तक 02 करोड़ 03 लाख से अधिक भक्तो ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये। मंदिर में श्रावण माह में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेड काउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page