
उज्जैन। महाकाल लोक में सप्तऋषियों की नई प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी है। इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हो सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के लिए आएंगे। रविवार को आयोजित हुई महाकालेश्वर मंदिर समिति की बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार को भगवान महाकाल की पूजा में शामिल होने महाकालेश्वर मंदिर आएंगे। मुख्यमंत्री का आज का उज्जैन आगमन पूरी तरह से धार्मिक दौरा रहेगा।
12 दिनों से लोकार्पण का इंतजार...
दूसरी ओर इधर महाकाल लोक में सप्तऋषियों की नई मूर्तियां स्थापित हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक वे पर्दे में हैं। मूर्तियों का अनावरण नहीं हो पाने से दर्शनार्थी निराश होकर लौट रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मई माह में तेज आंधी के कारण महाकाल लोक में स्थापित सप्तर्षि की छह मूर्तियां गिर गई थीं। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति ने सभी मूर्तियों को निकलवाकर मुंबई में नई मूर्तियां बनवाईं। 15 अगस्त को ही मूर्तियां यथास्थान लगवा दी गई हैं, लेकिन सभी को इनके अनावरण का इंतजार है। आज शहर में मुख्यमंत्री चौहान के आगमन को देखते हुए संभावना है कि आज इन मूर्तियों का अनावरण मुख्यमंत्री का सकते हैं।