top of page

Ujjain News : जानिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की अधिकृत वेबसाइट के बारे में

आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर देश-विदेश से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की बढती हुई संख्या को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने यह जानकारी साझा की कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किसी भी निजी ऑनलाइन वेबसाइट/पोर्टल के साथ दर्शन, अभिषेक अथवा पूजन संबंधी कोई भी एम.ओ.यू. अथवा अधिकृत अनुबंध नहीं किया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा ऐसी किसी भी अनधिकृत अथवा फर्जी वेबसाइट को मंदिर परिसर में पूजन, अभिषेक या अन्य धार्मिक सेवाएँ संचालित करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।


अतः सभी भक्तजन कृपया सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की भ्रामक, अनधिकृत अथवा संदिग्ध ऑनलाइन वेबसाइट/लिंक के माध्यम से लेन-देन करने से बचें। इस प्रकार के लेन-देन धोखाधड़ी की श्रेणी में आते हैं। श्रद्धालु केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी एवं सेवाएँ प्राप्त करें।


श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन/अभिषेक हेतु ऑनलाइन बुकिंग केवल मंदिर की अधिकृत वेबसाइट

https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in के माध्यम से ही की जा सकती है। मंदिर प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सहयोग एवं सतर्कता की अपेक्षा की जाती है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page